Building an ASP.NET Core MVC Application

ASP.NET Core MVC एप्लीकेशन का निर्माण

इस लेख में हम विचार करेंगे कि ASP.NET Core MVC एप्लीकेशन का निर्माण कैसे किया जाता है। ASP.NET Core वेब एप्लीकेशन को बनाने के मुख्य रूप से चार चरण हैं:

1. टेंपलेट का चयन:

सबसे पहले चरण में हम एक टेंपलेट का चयन करते हैं। इस टेंपलेट के चयन कर लेने पर यह निर्धारित हो जाता है कि हम किस तरह का वेब एप्लीकेशन बनाने जा रहे हैं। उदाहरण के लिए, आप API, MVC या किसी अन्य तरह का वेब एप्लीकेशन बना सकते हैं। टेंपलेट के आधार पर ही एप्लीकेशन के भीतर आवश्यक फ्रेमवर्क उपलब्ध हो जाते हैं।

2. रिस्टोर चरण:

इसके बाद दूसरा चरण रिस्टोर का स्टार्ट होता है। इसके अंतर्गत हम एप्लीकेशन के लिए जरूरी सभी पैकेज और डिपेंडेंसी को लोकल प्रोजेक्ट फोल्डर के भीतर रखते हैं। यह काम विजुअल स्टूडियो या कमांड लाइन की मदद से अपने आप ही हो जाता है।

लेकिन इसके पीछे की प्रक्रिया को समझना जरूरी है: जब आप किसी भी पैकेज का रेफरेंस अपने एप्लीकेशन में देते हैं, तो वह पैकेज वास्तव में विंडोज या सिस्टम के भीतर किसी और दूसरी जगह उपलब्ध होता है, न कि आपके एप्लीकेशन के भीतर के प्रोजेक्ट फोल्डर में। अतः, उस पैकेज को आपकी एप्लीकेशन के लोकल प्रोजेक्ट फोल्डर में लाने के लिए हम रिस्टोर कमांड का उपयोग करते हैं।

यदि कोई पैकेज आपके लोकल सिस्टम में उपलब्ध नहीं है, तो उसे इंटरनेट के माध्यम से डाउनलोड कर लिया जाता है। इसका निर्धारण प्रोजेक्ट फाइल के भीतर पैकेज के बारे में दिए गए डिटेल के आधार पर होता है।

3. बिल्ड/कंपाइल चरण:

अब तक हमने समझा कि लोकल प्रोजेक्ट फोल्डर के अनुसार सारे पैकेज को लाते हैं। इसके बाद हम अपनी एप्लीकेशन को कंपाइल करते हैं। कंपाइल करने की प्रक्रिया को हम बिल्ड करना कहते हैं।

4. रन चरण:

बिल्ड करने के बाद एप्लीकेशन का DLL या एग्जीक्यूटेबल तैयार हो जाता है और इसके बाद हम अपने एप्लीकेशन को रन कर सकते हैं।

इस तरह हमारे पास मुख्य रूप से चार चरण होते हैं: जेनरेट, रिस्टोर, बिल्ड, और रन।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Web Fundamental Concepts in Hindi for Beginners - FAQs about Cookies with their Answers

How to Use Dependency Injection (DI) with Abstract Classes in ASP.NET Core

Understanding Content-Type Header in Web Technology